मोंटे कार्लो : थीम को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचे नडाल

मेड्रिड, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। आठ बार के विजेता स्पेन के राफेल नडाल मोंटे कार्लो मास्टर्स टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने अपने मुकाबले में आस्ट्रिया के डोमिनिक थीम को 7-5, 6-3 से मात दी। क्वार्टर फाइनल में उनका मुकाबला स्विट्जरलैंड के स्टानिस्लास वावरिंका से होगा।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, 2005 से 2012 तक यहां पर अपनी बादशाहत कायम करने वाले नडाल ने गुरुवार को हुए मैच में अपनी मजबूत मानसिक स्थिति का फायदा उठाते हुए पहले सेट में पिछड़ने के बाद वापसी की और सेट अपने नाम किया।

नडाल पहले सेट में पांच ब्रेक प्वांइट में से दो को अपने पक्ष में करने में सफल रहे जिसमें दूसरा सेट प्वाइंट में था। उन्होंने पहला सेट एक घंटे 21 मिनट में अपने नाम किया।

दूसरे सेट में थीम ने अच्छी शुरुआत की लेकिन नडाल ने वपसी करते हुए मैच अपने नाम किया।

शुक्रवार को नडाल वावरिंका से भिड़ेंगे, जिन्होंने फ्रांस के गाइल्स सिमोन को गुरुवार को खेले गए मुकाबले में 6-1, 6-2 से मात दी।

घुटने की चोट के बाद वापसी कर रहे स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को अपना मुकाबला जीतने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। उन्होंने स्पेन के रोबेटरे बोउटिस्टा को 6-2, 6-4 से हराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493