हरदोई : सड़क हादसे में 2 छात्रों की मौत

कोतवाली संडीला क्षेत्र के बेनीगंज मार्ग पर शुक्रवार की सुबह थानगांव के पास ईंट भट्ठे के निकट एक टैंकर चालक ने बाइक सवारों को कुचल दिया। दोनों युवकों को इलाज के लिए सीएचसी संडीला ले जाया गया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। वाहन को इमलिया बाग के पास पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया।

युवकों के पास से मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई तो परिजन मौके पर पहुंचे। उनकी पहचान रामपुर थाना मैगलगंज खीरी के निवासी दिवंगत विमलेश के बेटे अमन (19) व मिर्जापुर थाना रामकोट जनपद सीतापुर निवासी विद्याप्रकाश के बेटे अंकित (19) के रूप में हुई।

अमन गौसगंज क्षेत्र के एक स्कूल में बीएससी की प्रायोत्मक परीक्षा देने जा रहा था और अंकित उसके साथ था। दोनों रिश्ते में भाई हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493