नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। द्वारका सेक्टर 3 स्थित एक झुग्गी बस्ती में एक कबाड़खाने में शनिवार को आग लग गई।
अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग सुबह लगभग 10.08 बजे लगी।”
उन्होंने बताया, “घटनास्थल पर कम से कम 20 दमकल गाड़ियां भेजी गईं और आग पर काबू पाने में लगभग डेढ़ घंटे लगे।”
अधिकारी ने कहा कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
dharmpath.com dharmpath