तुर्की की यात्रा पर जाएंगे मर्केल, यूरोपीय संघ के प्रतिनिधि

बर्लिन, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल और यूरोपीय संघ के प्रतिनिधि अगले सप्ताह तुर्की की यात्रा पर जाएंगे। मर्केल के प्रतिनिधि ने यह कहा है।

समाचार चैनल ‘अल अरबिया’ के मुताबिक, मर्केल के प्रवक्ता स्टीफन सीबर्ट ने शुक्रवार को कहा कि मर्केल 23 अप्रैल को गाजियांटेप जाएंगी। यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष डोनाल्ड टस्क और यूरोपीय आयोग के पहले उपाध्यक्ष फ्रेंस टिमरमैन्स भी उनके साथ होंगे।

जर्मनी और तुर्की के बीच एक कूटनीतिक विवाद के बीच यह यात्रा हो रही है। तुर्की ने जर्मनी से उसके हास्य कलाकार जैन बोहेमर्मान के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है, जिन्होंने तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप ईरदोगन के बारे में अशिष्ट यौन कविता पढ़ी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493