बिहार में सड़क हादसे में परिवार के 5 सदस्यों की मौत

पटना, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के पास कैमूर जिले में रविवार को हुई सड़क दुर्घटना में आंध्र प्रदेश के एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई।

एक कार के ट्रक से टकरा जाने के कारण यह दुर्घटना हुई और इसमें मरने वाले पांच लोगों में दो महिलाएं भी शामिल हैं।

एक जिला पुलिस अधिकारी ने कहा कि मरने वाले सभी लोग पर्यटक थे और वे वाराणसी से बिहार के गया जा रहे थे। उसी दौरान यह दुर्घटना हुई।

पुलिस अधिकारी ने बताया, “इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो की हालत गंभीर है। घायलों को इलाज के लिए वाराणसी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि कैमूर जिले के मोहानिया इलाके के पास यह दुर्घटना हुई, जिसमें आंध्र प्रदेश से घूमने के लिए आया एक परिवार उस कार में सफर कर रहा था, जो रोड के किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई।

सभी पीड़ितों की पहचान आंध्र प्रदेश के पूर्व गोदावरी जिले में राजमुंदरी के निवासी के रूप में हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493