सम-विषम : पुलिस ने दोपहर तक काटे 152 चालान

नई दिल्ली, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। राजधानी दिल्ली में सोमवार को सम-विषम योजना के तहत दोपहर तक 152 चालान काटे गए।

पुलिस ने इसकी जानकारी दी। दिल्ली में प्रदूषण की समस्या को कम करने के लिए इस योजना को शुरू किया गया है।

इससे पहले शुक्रवार को सम-विषम योजना के तहत नियमों के उल्लंघन के लिए 1,714 चालान काटे गए थे। यह योजना रविवार को लागू नहीं होती।

पुलिस ने कहा कि पूर्वी दिल्ली में सबसे अधिक 36 चालान कटे। इसके बाद दक्षिणी दिल्ली में 29 चालान, दक्षिण पश्चिमी दिल्ली में 28 चालान, मध्य दिल्ली में 23 चालान, उत्तरी दिल्ली 22 चालान और नई दिल्ली में 14 चालान काटे गए।

प्रत्यके उल्लंघन करने वालों पर 2,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

सम-विषम योजना का पहला चरण एक जनवरी से 15 जनवरी के लिए आयोजित किया गया था। इसका दूसरा चरण 15 अप्रैल से शुरू हो गया है, जो 30 अप्रैल तक चलेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493