सोशल मीडिया पर उपस्थिति मजबूत कर रहा आईएस

लंदन, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। ट्विटर और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया पर अपनी ऑनलाइन उपस्थिति फिर से दर्ज करने के प्रयास में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने संदेश भेजने वाले एप टेलीग्राम पर एक नया चैनल बनाया है।

वोकेटिव वेबसाइट के अनुसार, ‘ऑनलाइन दावा ऑपरेशन’ ने अपनी शुरुआत के कुछ ही हफ्तों के भीतर आईएस के समर्थकों के बीच उनका गुणगान करके लोकप्रियता हासिल कर ली है।

इस माध्यम ने आईएस के समर्थकों से प्रचार सामग्री पोस्ट करने का आग्रह किया है। साथ ही कहा है कि जब उनसे कहा जाए तो वे ‘लाइक’ और अपना ‘कॉमेंट’ भी पोस्ट करें।

टेलीग्राम पर एक पोस्ट में कहा गया है, ‘मैं मोसूल के समय से शाम 5 बजे आज फेसबुक पर एक पोस्ट डालूंगा।’

उस पोस्ट का हवाला देते हुए इसमें कहा गया है कि उस पोस्ट पर मैं यह साझा करूंगा कि हममें से हर एक को आईएस का समर्थन करते हुए टिप्पणी करते रहना है। इसके साथ ही आप आईएस के समर्थन में जो टिप्पणी देखें उन्हें लाइक करें।

उस चैनल ने एक और टेलीग्राम ग्रुप का प्रचार किया है। उसका नाम ‘कंटेंट फॉर अटैक’ है। उसमें आईएस समर्थक प्रचार का वीडियो और अन्य सामग्री सोशल मंचों पर पोस्ट करने के लिए पा सकते हैं।

यह साप्ताहिक कार्यक्रम मुहैया कराता है कि सप्ताह के प्रत्येक दिन को कौन से मंच को लक्ष्य बनाया जा सकता है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इस हफ्ते पांच दिनों में से दो दिन ट्विटर पर अभियान चलाने के लिए तय हैं, जबकि अन्य पांच दिन फेसबुक पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

अमेरिका के जॉर्ज वाशिंगटन विश्वविद्यालय की हाल की रिपोर्ट के मुताबिक माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर आईएस की पहुंच बढ़नी बंद हो गई है और यह धीरे-धीरे कम हो रही है।

आतंकवाद से जुड़े ट्वीट को फैलने से रोकने के लिए ट्विटर ने एक लाख 25 हजार से अधिक खातों पर रोक लगा दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493