पाकिस्तान ने जम्मू एवं कश्मीर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया

जम्मू, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने जम्मू एवं कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा से लगे क्षेत्र में मंगलवार को एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम का उल्लंघन जम्मू क्षेत्र के सांबा जिले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की चौकी पर किया गया।

एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “पाकिस्तान रेंजर्स ने सांबा जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित बीएसएफ की चौकी पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की।”

उन्होंने कहा, “उन्होंने स्वचालित हथियारों से बीएसएफ की चौकी पर हमला किया, लेकिन पाकिस्तान की गोलीबारी से कोई नुकसान नहीं हुआ। बीएसएफ की तरफ से जवाबी कार्रवाई नहीं की गई।”

जम्मू एवं कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम का उल्लंघन ऐसे समय में हुआ है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य के दौरे पर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493