चीनी विद्यार्थियों पर टिप्पणी करने वाले प्रोफेसर का इस्तीफा

सिडनी युनिवर्सिटी के बिजनेस स्कूल के कॉरपोरेट फाइनेंस के मुख्य प्रोफेसर वू वी ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पिछले साल सोशल मीडिया वीवो पर चीनी विद्यार्थियों के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था।

वू की कक्षा के विद्यार्थियों ने उनकी टिप्पणी की निंदा करते हुए एक याचिका दायर की थी।

वू ने अपने पोस्ट में चीनी और अन्य अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थियों को कम बुद्धि वाला करार देते हुए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। इसके बाद हालांकि वू के खाते को बंद कर दिया गया था।

वर्कफोर्स डाइवर्सिटी के विशेषज्ञ कॉनराड लाइवरीस ने कहा कि इन टिप्पणियों का किसी भी पेशेवर संदर्भ या शैक्षिक संस्थान में स्थान नहीं है।

साथ ही उन्होंने कहा, “यह ऑस्ट्रेलियाई मूल्यों या बहुसंस्कृतिवाद के रुख को प्रतिबिंबित नहीं करती हैं।”

इसके अलावा युनिवर्सिटी ऑफ सिडनी के बिजनेस स्कूल के प्रोफेसर ग्रेगरी विटवेल ने भी इस मामले की निंदा करते हुए कहा कि जातिवाद, आक्रामक और लैगिंकता संबंधित भाषा सहन नहीं की जा सकती।

वू अप्रैल, 2015 तक एक चीनी नागरिक थे, लेकिन उसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई नागरिकता हासिल कर ली थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493