पाकिस्तान से भारत पहुंचा कृपाल सिंह का शव (लीड-1)

अमृतसर, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान की लाहौर जेल में दम तोड़ चुके भारतीय कैदी कृपाल सिंह का शव मंगलवार अपरान्ह भारत आ गया। कृपाल सिंह की मृत्य 11 अप्रैल को हुई थी।

पाकिस्तानी अधिकारियों ने अटारी-वाघा सीमा पर कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों को कृपाल सिंह का शव सौंप दिया।

शव सौंपे जाने के समय कृपाल के परिजन और उनके गांव के निवासी मौके पर मौजूद थे।

कृपाल सिंह (54) को 1992 में भारत के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उनकी लाहौर की कोट लखपत जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई।

पाकिस्तानी अधिकारियों का कहना है कि उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। लेकिन, कृपाल के घरवाले इस बात से सहमत नहीं हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493