नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले की निंदा की, जिसमें 20 से अधिक लोगों के मरने की बात कही जा रही है।
मोदी ने ट्विटर पर लिखा, “मैं काबुल में हमले की निंदा करता हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।”
इस घातक विस्फोट के जरिये वीआई लोगों की सुरक्षा में तैनात विशेष सेवा इकाई को निशाना बनाया गया। इसकी जिम्मेदारी तालिबान ने ली है।
dharmpath.com dharmpath