उप्र : बस-ट्रक की टक्कर में 1 की मौत, 12 घायल

बेकाबू बस ने ट्रक की टक्कर से पहले ईंटों से भरे ट्रैक्टर में टक्कर मारी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और उन्हें झांसी मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया।

झांसी बस स्टैंड से बस (नंबर यूपी 93 एटी 1538) सवारियों को भरकर मऊरानीपुर के लिए रवाना हुई। झांसी से चलकर बस अभी सदर बाजार थाना के भगवंतपुरा से गुजर ही रही थी, तभी बस चालक ने रफ्तार बढ़ा दी और सामने से आ रहे ईंटों से भरे ट्रैक्टर में टक्कर मार दी, जिससे बस बेकाबू हो गई।

इसके बाद बेकाबू बस ने कुछ ही दूरी पर खनिज बैरियर के नजदीक खड़े गिट्टी से भरे ट्रक (यूपी 41 टी 7644) में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बस के परखच्चे उड़ गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर होते ही बस में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में इसकी सूचना थाना सदर बाजार पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस में फंसे लगभग 25 यात्रियों को निकालकर एम्बुलेंस-108 से अस्पताल में भर्ती कराया, जहां एक सवारी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

चिकित्सकों के अनुसार, यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मृतक के शव की शिनाख्त कराने के बाद इसकी सूचना उसके परिजनों को दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493