क्षेत्र के किसान तथा चरवाहा आवास परियोजना के कार्यालय के मुताबिक, क्षेत्र के 500 गांवों में साल 2010 में परियोजना की शुरुआत हुई थी। अब यह 4,900 गांवों तक फैल गई है, जो क्षेत्र का लगभग समस्त ग्रामीण क्षेत्र है।
कार्यालय के उप प्रमुख सेरिंग नामग्याल ने कहा कि ग्रामीण पुस्तकालयों, सांस्कृतिक व खेल सुविधाओं, मोबाइल मूवी सेवाओं, क्लिनीक, सौर-ऊर्जा, सड़कों, उपयोगी सेवाओं में साल 2015 के अंत तक 5.7 अरब युआन खर्च हो चुके थे।
कुशु काउंटी में रातो गांव के एक निवासी मिगमार ने कहा, “ऐसा लगता है कि हम पार्क में रहते हैं।”
dharmpath.com dharmpath