आसियान नेतृत्व वाली व्यापार वार्ता का हिस्सा है भारत : सीतारमन

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री निर्मला सीतारमन ने बुधवार को कहा कि भारत, आसियान द्वारा छह अन्य देशों के साथ क्षेत्रीय व्यापार समझौते के लिए की जा रही वार्ता का हिस्सा बना हुआ है और इसकी अगले दौर की वार्ता इसी सप्ताहांत में आस्ट्रेलिया में होने वाली है।

10 आसियान देशों द्वारा छह अन्य देशों -आस्ट्रेलिया, चीन, भारत, जापान, दक्षिण कोरिया और न्यूजीलैंड- के साथ प्रस्तावित क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक साझेदारी (आरसीईपी) के बारे में सीतारमन ने बुधवार सुबह ट्विटर पर कहा, “आरसीईपी पर विस्तृत वार्ता हो रही है।”

उन्होंने कहा, “आस्ट्रेलिया के सिडनी में 24 अप्रैल 2016 से शुरू हो रही अगले दौर की वार्ता में भारत हिस्सा ले रहा है।”

यह ट्वीट उन मीडिया रिपोर्टों के बाद आया है, जिसमें कहा गया है कि भारत को विरोधी पाते हुए वार्ता दल ने भारत से कहा है कि या तो वह सभी उत्पादोंे पर शुल्क हटाने के लिए तैयार हो जाए या फिर प्रस्तावित मुक्त व्यापार वार्ता से बाहर हो जाए।

मंत्री ने ट्वीट में कहा, “हमने वस्तु एवं सेवाओं के लिए अपनी पेशकश की है। इस पर विचार हो रहा है। भारत को बाहर हटने के लिए कहा गया है? इससे बड़ा आश्चर्य क्या हो सकता है।”

उल्लेखनीय है कि 10 आसियान देशों ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, म्यांमार, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम का इन छह में से प्रत्येक देश के साथ पहले से मुक्त व्यापार समझौता है।

वार्ता नवंबर 2012 में कंबोडिया आसियान शिखर सम्मेलन में शुरू हुई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493