ढाका, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। बांग्लादेश के रंगपुर जिले में दो बसें आपस में टकरा गईं, और इस दुर्घटना में 13 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पुलिस अधिकारी अब्दुल लतीफ मिया ने बुधवार को बताया कि सभी घायलों को अस्पतालों और पास के एक क्लीनिक में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने कहा कि संभवत: दोनों बसों में से एक बस का टायर पंचर हो गया, जिसके कारण चालक का बस से नियंत्रण खो गया।
पुलिस ने कहा कि घायलों की गंभीर स्थिति के कारण मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
dharmpath.com dharmpath