नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। मशहूर अभिनेता इरफान खान का कहना है कि ज्यादातर पुरुष घर की जिम्मेदारियों से दूर भागते हैं। उन्होंने कहा कि पुरुषों को अपनी पत्नियों के काम में हाथ बंटाना चाहिए।
नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। मशहूर अभिनेता इरफान खान का कहना है कि ज्यादातर पुरुष घर की जिम्मेदारियों से दूर भागते हैं। उन्होंने कहा कि पुरुषों को अपनी पत्नियों के काम में हाथ बंटाना चाहिए।
लेखिका सुतापा सिकदर से दो दशकों से भी अधिक समय से विवाह बंधन में बंधे इरफान सोमवार को अपनी पत्नी के साथ डिटर्जेट एरियल मैटिक के ‘शेयर द लोड’ पैक को लॉन्च करने आए थे।
इरफान ने एक बयान में कहा, ” आमतौर पर पुरुष घर की जिम्मेदारियों से दूर भागते हैं। हालांकि जरूरी है कि जिम्मेदारी बांटने का प्रयास किया जाए। अपने साथी के लिए न सही, लेकिन अपने बच्चों के लिए यह बेहद जरूरी है। हमें सुनिश्वत करना चाहिए कि वे घर के भीतर और बाहर समान अवसरों वाली दुनिया में पलें-बढ़ें।”
ब्रांड ने अपनी तरह का अनोखा ‘सम-विषम’ लॉन्ड्री कैलेंडर पेश किया है। इसका मकसद पुरुषों को विषम दिनों में और महिलाओं को सम दिनों में कपड़े धोने के लिए प्रेरित करना है।
इरफान ने कहा, “मैं देशभर के पिताओं, पतियों और पुरुषों को ‘शेयर द लोड’ अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित करता हूं।”
इस अवसर पर सुतापा ने कहा, “हमें इस पक्षपात को रोकना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हमारी आने वाली पीढ़ियों को घरों में सही संदेश मिले। मुझे इस बात पर गर्व है कि इरफान घरों में समानता को बढ़ावा देने के महत्वपूर्ण अभियान से जुड़े हैं।”
dharmpath.com dharmpath