नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। ‘देवों के देव.. महादेव’ और ‘महाभारत’ में भगवान विष्णु और भगवान कृष्ण के रूप में नजर आ चुके अभिनेता सौरभ राज जैन ने कहा है कि उन्हें उपन्यास या पौराणिक कथाओं के रूप में अपने काम को किसी श्रेणी में रखना पसंद नहीं है।
वर्तमान में 92.7 बिग एफएम शो ‘अर्थ’ की मेजबानी कर रहे सौरभ ने आईएएनएस से कहा, “अब तक मैंने सिर्फ तीन पौराणिक शो ‘जय श्री कृष्ण’, ‘देवों के देव.. महादेव’ और ‘महाभारत’ में काम किया है। अन्य ‘रीमिक्स’, ‘मीत मिला दे रब्बा’ और ‘उतरन’ जैसे धारावाहिक किए हैं। मैंने अपने काम को कथा या पौराणिक कथा की श्रेणी में नहीं किया है। अगर यह मेरी रचनात्मक संवेदनशीलता के अनुकूल है तो मैं उसे करूंगा।”
उन्होंने कहा, “लोगों ने मेरे काम को बहुत प्यार किया है और इसके लिए मैं कड़ी मेहनत करता हूं, और यह मुझे कठिन काम करने को प्रोत्साहित करता है।”
यह पहली बार है, जब सौरभ शो में रेडियो जॉकी बने हैं।
उन्होंने कहा, “यह मेरे लिए नया अनुभव है और मैं यह अवसर पाकर खुद को भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं।”
टेलीविजन पर सौरभ ‘भक्तों की भक्ति में शक्ति’ की मेजबानी करते नजर आएंगे।
dharmpath.com dharmpath