मुंबई, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। अनुष्का शर्मा की उनके प्रोडक्शन के तहत बनने वाली दूसरी फिल्म ‘फिल्लौरी’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है।
इस फिल्म को 27 वर्षीय अभिनेत्री फॉक्स स्टार स्टूडियो के साथ मिलकर बना रही हैं।
इस फिल्म में अनुष्का को अभिनेता और गायक दिलजीत दोसांझ तथा सूरज शर्मा के साथ देखा जाएगा।
यश राज फिल्म टैलेंट के ट्विटर पेज पर दिए बयान के अनुसार, फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है।
इस ट्वीट में कहा गया है, “और यह शुरू हो गई। दिलजीत और अनुष्का के साथ ‘फिल्लौरी’।”
अनशाई लाल इस फिल्म का निर्देशन करेंगे। अनुष्का के प्रोडक्शन में बनने वाली पहली फिल्म ‘एनएच 10’ थी, जिसके निर्देशक नवदीप सिंह थे।
dharmpath.com dharmpath