ग्रीनपीस के सर्वेक्षण के दौरान, पहले कुछ महीनों में 362 शहरों, खासकर पूर्वी चीन में औसत वायु गुणवत्ता में महत्वपूर्ण सुधार दर्ज किया गया है। पूर्वी चीन में बीजिंग व शंघाई जैसे शहर स्थित हैं।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, 85 फीसदी से अधिक शहर राष्ट्रीय मानकों पर खरा नहीं उतरते और देश के मध्य तथा पश्चिमी इलाकों में हालात बद्तर हो गए हैं।
ग्रीनपीस जलवायु एवं ऊर्जा अभियान के अध्यक्ष डोंग लियानसाई ने कहा कि पूर्वी क्षेत्र में सुधार सरकार द्वारा यांग्त्जे तथा पर्ल नदियों के डेल्टा एवं उत्तरी क्षेत्रों -बीजिंग, तिआनजिन व हेबेई- में पायलट परियोजनाओं के कारण हुआ है।
उन्होंने कहा, “पायलट परियोजना में परिणाम दिख रहा है। सबके लिए स्वच्छ वायु सुनिश्चित करने के लिए अब इससे कुछ सीखने का और इसका कार्यान्वयन पूरे देश में करने का समय है।”
ग्रीनपीस के अध्ययन में यह बात सामने आई है कि बीजिंग व शंघाई में वायु गुणवत्ता में क्रमश: 27 फीसदी तथा 12 फीसदी का सुधार आया है। पश्चिमी तथा मध्य चीन के 69 शहरों में प्रदूषण में 20.1 फीसदी वृद्धि हुई है।
dharmpath.com dharmpath