महाराष्ट्र : खतरनाक महिला नक्सली कमांडर ढेर

गढ़चिरौली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। सुरक्षा बलों ने भामरागढ़ के घने जंगलों में मुठभेड़ में एक खतरनाक महिला नक्सली कमांडर को मार गिराया है। उसके सिर पर छह लाख रुपये का ईनाम था। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सुरक्षा बलों के नियमित तलाशी अभियान के दौरान मंगलवार को नक्सल रोधी अभियान(एएनओ) बल के कमांडो और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई।

ज्यादातर नक्सली जंगलों में फरार हो गए। पुलिस ने बाद में परिमिलि दलम की उप कमांडर और इस संगठन के कमांडर दुलेश मादी अतराम उर्फ साईंनाथ की पत्नी सरिता कोलू कोवसे (26) का शव बरामद किया।

पुलिस को उस इलाके से हथियारों का एक जखीरा मिला है, जिसमें 36 चक्र जिंदा कारतूस, तीन मैगजीन्स, एक रेडियो, एक बारूदी सुरंग, तारों के बंडल, कपड़े, प्रचार के बैनर, चिकित्सा के सामान और नक्सली साहित्य शामिल हैं।

अधिकारी ने बताया, “सरिता लगभग 10 साल पहले दलम में शामिल हुई थी। हत्या, अपहरण और घात लगाकर हमला करने सहित 60 आपराधिक मामलों में उसकी तलाश थी।”

पुलिस ने आशा जाहिर की है कि सरिता का मारा जाना दलम के लिए एक बड़ा झटका साबित होगा और इलाके में नक्सलियों का प्रभाव कमजोर होगा। सुरक्षा बल के लोग नक्सलियों को सामाज और राष्ट्र की मुख्यधारा में वापस लाने के लिए अभियान चला रहे हैं।

2016 में पुलिस 23 खतरनाक नक्सलियों को समर्पण के लिए राजी करने में कामयाब रही और पुलिस ने उनका पुनर्वास किया। । इसके अलावा नौ नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया और पांच को मार गिराया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493