नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को फरक्का बराज परियोजना की अतिरिक्त 58.81 एकड़ भूमि बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) को हस्तांतरित करने को मंजूरी दे दी।
सरकार ने एक बयान जारी कर कहा, “केंद्रीय मंत्रिमंडल ने फरक्का बराज परियोजना की अतिरिक्त 58.81 एकड़ भूमि बीएसएफ को उसके 04-बटालियन के मुख्यालय के निर्माण के लिए हस्तांतरित करने को मंजूरी दे दी है।”
बयान में कहा गया है कि फरक्का बराज परियोजना बांग्लादेश सीमा पर स्थित मालदा जिले के काफी करीब है, और यहां बीएसएफ मुख्यालय बनने से इस राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय परियोजना को सुरक्षा मिलेगी।
बयान में कहा गया है कि बीएसएफ से इस परियोजना को सुरक्षा मिलने के अलावा इसकी भूमि के अतिक्रमण की भी संभावना कम होगी।
dharmpath.com dharmpath