देहरादून, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधानसभा मार्च के दौरान हुए लाठीचार्ज में घायल हुए शक्तिमान की बुधवार को मौत हो गई। निवर्तमान हरीश रावत व भाजपा ने शक्तिमान की दुख पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
हरीश रावत ने शक्तिमान की मौत पर गहरा दुख प्रकट करते हुए संवाददाताओं से कहा, “यह दुखद है। चिकित्सकों के काफी प्रयास के बाद वह खड़ा होने में कामयाब रहा था। आज उसकी मौत हो गई। यह काफी दुखी करने वाला है।”
रावत ने कहा, “हमें उम्मीद थी कि अगली पुलिस परेड में वह शामिल होगा। धीरे-धीरे वह ठीक हो रहा था। अचानक उसकी मौत की खबर ने काफी दुख पहुंचाया है। शक्तिमान का यूं ही छोड़कर चले जाना बड़ा आघात है।”
उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान ने कहा, “शक्तिमान का जाना वाकई काफी दुखद है। प्रदर्शन के दौरान सरकार और पुलिस की लापरवाही से यह घटना हुई। इतने बड़े प्रदर्शन को हल्के में लेने की कीमत आज शक्तिमान ने चुकाई है। यह काफी दुखी करने वाला है।”
उल्लेखनीय है कि मसूरी से भाजपा विधायक गणेश जोशी पर शक्तिमान को लाठी मारने और उसकी टांग तोड़ने का आरोप लगा था। उन पर और उनके सहयोगियों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath