भारत-चिली पीटीए के विस्तार को मंजूरी

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और चिली के मध्य अधिमान्य व्यापार समझौते (पीटीए) के विस्तार के लिए बुधवार को मंजूरी दे दी। चिली के साथ भारत के निर्यात बास्केट में विविधता है और चिली द्वारा पेश की गई टैरिफ लाइन की व्यापक विविधता को देखते हुए विस्तारित पीटीए से भारत को बहुत लाभ होगा।

यहां जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक विस्तारित पीटीए के अधीन चिली ने 30 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक अधिमान के मार्जिन (एमओपी) के साथ 1798 टैरिफ लाइनों पर भारत को रियायतें देने की पेशकश की है। भारत ने 10 से 100 प्रतिशत तक एमओपी के साथ 8 अंकों के स्तर पर 1031 टैरिफ लाइनों पर चिली को रियायत देने का प्रस्ताव किया है। इस प्रस्तावित विस्तारित पीटीए के अधीन चिली को होने वाला भारत का 86 प्रतिशत निर्यात रियायत के अंतर्गत आ जाएगा, जिससे निकट भविष्य में भारतीय निर्यात दो गुना होने की संभावना हो जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493