स्थानीय मीडिया की बुधवार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, देर मंगलवार को नेशनल रिफॉर्म काउंसिल की एक बैठक के दौरान पोरोशेंको ने कहा, “दीर्घकालिक संसदीय-सरकार संकट के तहत हमने एक रेखा खींच दी है।”
एक नवनियुक्त सरकार तथा संसदीय गठबंधन का स्वागत करते हुए पोरोशेंको ने कहा कि दोनों को अभी बहुत सारा काम करना है, क्योंकि देश में आर्थिक संकट खत्म नहीं हुआ है।
नए अधिकारियों के समक्ष प्राथमिकता वाले कार्यो की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग, व्यापारिक माहौल में सुधार तथा आर्थिक सुधारों का क्रियान्वयन जरूरी है।
सार्वजनिक खरीद प्रणाली, वित्तीय क्षेत्र, ऊर्जा, स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा तथा कृषि में सुधार यूक्रेन की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण है।
dharmpath.com dharmpath