देशों के साथ युवा आदान-प्रदान कार्यक्रमों पर एमओयू

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र की अध्यक्षता में बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल को युवा आदान-प्रदान कार्यक्रमों का आयोजन करने के लिए बहरीन, कुवैत, नेपाल, दक्षिण कोरिया, श्रीलंका, वियतनाम तथा ब्रिक्स देशों के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हुए हस्ताक्षर की जानकारी दी गई। यह जानकारी यहां जारी एक आधिकारिक बयान में दी गई है।

बयान के मुताबिक अंतर्राष्ट्रीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम विभिन्न देशों के युवाओं के बीच विचारों और मूल्यों के साथ अंतर्राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य विकसित करने में मदद कर रहा है। इसके अलावा आपसी संपर्क द्वारा ये कार्यक्रम देशों के बीच शांति और समझ को बढ़ावा देने के साथ मैत्रीपूर्ण संबंधों को भी मजबूत करते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493