मथुरा-वृंदावन में आधुनिक रेल बस सेवा फिर शुरू हो : अखिलेश

इस सम्बन्ध में रेल मंत्री को लिखे अपने एक पत्र में मुख्यमंत्री ने अवगत कराया है कि मथुरा-वृन्दावन के बीच पिछले कई वर्षो से रेल बस सेवा प्रचलित थी, लेकिन वर्तमान में रेलवे ट्रैक सही न होने एवं रेल बस इंजन में खराबी के फलस्वरूप इस सेवा को बंद कर दिया गया है। इससे इस क्षेत्र की पर्यटन एवं नागरिक सुविधाएं प्रभावित हो रही हैं।

मुख्यमंत्री ने मथुरा-वृन्दावन के महत्व का जिक्र करते हुए कहा है कि यह क्षेत्र तीर्थ स्थल होने के साथ-साथ पर्यटन की दृष्टि से अत्यन्त महत्वपूर्ण है। यहां पूरे विश्व से बड़ी संख्या में पर्यटकों का वर्ष भर आना-जाना बना रहता है। मथुरा व वृन्दावन के अधिकांश पर्यटक स्थल एवं पौराणिक मंदिर जैसे श्रीकृष्ण जन्म स्थान, द्वारिकाधीश मंदिर एवं बांके बिहारी मंदिर आदि संकरे मार्गो पर स्थित हैं। पूर्व में संचालित रेल बस सेवा इनमें से अधिकांश स्थलों को जोड़ने का कार्य करती थी, जिसके फलस्वरूप इस क्षेत्र में ट्रैफिक की समस्या से निपटने में भी मदद मिलती थी।

मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि हेरिटेज सिटी की दृष्टि से इस क्षेत्र में रेल बस सेवा का संचालन बहुत जरूरी है। पर्यटक तथा इस क्षेत्र के निवासी भी लगातार रेल बस सेवा पुन: शुरू किए जाने की मांग कर रहे हैं। इस क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों एवं जनता को बेहतर एवं सुगम यातायात उपलब्ध कराने हेतु मथुरा-वृन्दावन रेल-बस सेवा को प्राथमिकता के आधार पर पुन: संचालित करना बेहद जरूरी है। उन्होंने भरोसा जताया है कि क्षेत्र के महत्व को देखते हुए रेल मंत्रालय इस मामले में तत्काल निर्णय लेते हुए पूर्व में संचालित रेल-बस सेवा को और अधिक बेहतर ढंग से शुरू करेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493