नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह मौसम साफ रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “आज दिनभर आसमान साफ रह सकता है। हालांकि, सुबह और शाम में धुंध रह सकती है।”
आईएमडी ने बताया कि अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 41 प्रतिशत दर्ज की गई।
दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।