भोपाल, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर गुरुवार सुबह तेज धूप रही और लू का असर देखा गया। मौसम विभाग ने राज्य के कुछ हिस्सों में लू चलने की चेतावनी जारी की है।
भोपाल में न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री, इंदौर में 23.4 डिग्री, ग्वालियर में 27.8 डिग्री और जबलपुर में 25.5 सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं एक दिन पहले यानी बुधवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री, इंदौर में 40.4 डिग्री, ग्वालियर में 40.3 डिग्री और जबलपुर में 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath