नासिक (महाराष्ट्र), 21 अप्रैल (आईएएनएस)। यहां ˜यंबकेश्वर मंदिर में गुरुवार सुबह उस वक्त एक बहुत बड़ा सामाजिक बदलाव देखने को मिला, जब मंदिर में महिलाओं को प्रवेश की अनुमति दे दी गई।
वनीता गुट्टे की अगुवाई में स्वराज संगठन समूह की तीन महिला कार्यकर्ताओं को कड़ी सुरक्षा के बीच मंदिर में प्रवेश करने दिया गया।
जनवरी में सभी मंदिरों में महिलाओं को प्रवेश की अनुमति दिलाने वाला अभियान शुरू करने वाली भूमाता रणरागिनी ब्रिगेड की अध्यक्ष तृप्ति देसाई ने इसकी कदम का स्वागत किया है। उन्होंने घोषणा की है कि वह शुक्रवार को ˜यंबकेश्वर मंदिर जाएंगी।
उल्लेखनीय है कि आठ अप्रैल को अहमदनगर जिले के शनि शिंगणापुर मंदिर में 13 दिन पहले महिलाओं को प्रवेश की इजाजत दे दी गई। इससे पूर्व इस मंदिर में महिलाओं का प्रवेश वर्जित था।
dharmpath.com dharmpath