जम्मू एवं कश्मीर में 3 आतंकवादी मारे गए (लीड-1)

श्रीनगर, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में गुरुवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया।

यहां एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि मुठभेड़ पातुशाई गांव में हुई। एक आतंकवादी संभवत: अभी भी इलाके में छिपा हुआ है।

राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू एवं कश्मीर की पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप ने मुखबिर से इलाके में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद अभियान शुरू किया।

मारे गए आतंकवादियों के पास से तीन एके-47 बंदूकें मिली हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493