महेश बाबू की फिल्म में खलनायक बनेंगे एस. जे. सूर्या

चेन्नई, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। महेश बाबू की आगामी तमिल-तेलुगू द्विभाषी फिल्म में कथित तौर पर अभिनेता-फिल्मकार एस. जे. सूर्या को खलनायक के रूप में लिया गया है। फिल्म की शूटिंग जून-जुलाई से शुरू होगी।

फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “सूर्या को फिल्म के लिए चयनित कर लिया गया है। निर्माताओं ने शुरुआत में इस किरदार के लिए किसी बॉलीवुड स्टार को लेने की योजना बनाई थी, हालांकि निर्देशक मुरुगादॉस ने सुझाव दिया है कि सूर्य के साथ काम करना दिलचस्प होगा।”

इस फिल्म में मौजूदगी के चलते सूर्या ने धनुष के साथ काम करने का अवसर खो दिया।

उन्होंने कहा, “सूर्या से धनुष की फिल्म ‘एनई नोक्की पायुम थोटा’ में खलनायक की भूमिका के लिए संपर्क किया था, लेकिन वह इसे इसलिए स्वीकार नहीं कर सके क्योंकि वह महेश बाबू की फिल्म के लिए प्रतिबद्ध थे।”

उल्लेखनीय है कि 90 करोड़ रुपये के बजट में बनने वाली फिल्म की शूटिंग मुख्य रूप से मुंबई में होगी और निर्माता फिल्म की नायिका के चयन पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493