नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड में हर कोई ‘खान तिकड़ी’ के साथ काम करने को बेकरार रहता है। ‘प्रेम रतन धन पायो’ फिल्म में सलमान खान संग काम कर चुकीं अभिनेत्री स्वरा भास्कर अब शाहरुख खान के साथ काम करना चाहती हैं।
स्वरा (28) ने यह भी बताया कि वह किंग खान की बहुत बड़ी ‘फैन’ हैं।
क्या आप बाकी खान के साथ भी काम करना चाहेंगी? इसके जवाब में उन्होंने आईएएनएस को बताया, “मैं हर किसी के साथ काम करना चाहती हूं। मैं शाहरुख खान की बहुत बड़ी फैन हूं, इसलिए उनके साथ काम करना पसंद करूंगी।”
उन्होंने कहा कि वह एक लालची अभिनेत्री हैं। उन्होंने बॉलीवुड में सभी के साथ काम करने की इच्छा जताई।
स्वरा ने कहा, “मैं बहुत लालची हूं और इसलिए सभी के साथ काम करना चाहती हूं। मैं व्यासायिक फिल्मों में एक सफल व लंबा करियर चाहती हूं।”
उन्होंने कहा, “मुझे बॉलीवुड प्यारा है। मुझे इसमें होना पसंद है। मुझे शूटिंग में मजा आता है, इसलिए मैं वहां थोड़ा और वक्त बिताने की उम्मीद करती हूं।”
dharmpath.com dharmpath