दिल्ली के लेडी हार्डिग अस्पताल में आग

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य दिल्ली के लेडी हार्डिग अस्पताल के प्रथम तल पर गुरुवार को आग लग गई।

इससे अस्पताल का एयर कंडीशनर और कुछ दवाइयां नष्ट हो गई।

एक अग्निशमन अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “दमकल विभाग को दोपहर लगभग 12.20 बजे आग लगने की सूचना मिली और इसके तुरंत बाद चार दमकल वाहनों को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया।”

अधिकारियों को संदेह है कि आग शॉर्ट-सर्किट की वजह से लगी है।

आग अस्पताल के प्रथम तल पर दवाई रखने के कक्ष में लगी। यहां का एयर कंडीशनर और कुछ दवाइयां आग की चपेट में आ गईं।

दमकलकर्मियों ने 40 मिनट के भीतर आग पर काबू पा लिया।

इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493