प्रिंस के प्रवक्ता येट नोएल-शूरे ने एक बयान में कहा, “दिग्गज संगीतकार प्रिंस का 57 वर्ष की आयु में पेसले पार्क में उनके निवास स्थान पर निधन हो गया। उनका जाना दुखद है।”
नोएल ने कहा कि हालांकि, अभी तक प्रिंस की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, प्रिंस को अटलांटा में एक संगीत कांसर्ट से लौटने के दौरान 15 अप्रैल को इलिनोइस के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
प्रिंस का जन्म मिनेसोटा में 1958 में हुआ था। उनक पूरा नाम प्रिंस रॉजर्स नेल्सो था, लेकिन वह प्रिंस के नाम से विख्यात थे। वह गायक, संगीतकार, संगीत वादक और अभिनेता थे। उन्होंने अमेरिकी संगीत क्षेत्र में तीन दशकों ख्याति अर्जित की।
dharmpath.com dharmpath