नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। स्वरा भास्कर अभिनीत फिल्म ‘निल बटे सन्नाटा’ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कर मुक्त हो गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को यह घोषणा की।
केजरीवाल और सिसोदिया ने फिल्म के कर मुक्त होने की खबर ट्विटर हैंडल के माध्यम से साझा की।
केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा, “फिल्म ‘निल बटे सन्नाटा’ अच्छी फिल्म है। आपको यह जरूर देखनी चाहिए। दिल्ली में यह कर मुक्त है।”
सिसोदिया ने ट्विटर पर लिखा, “फिल्म ‘निल बटे सन्नाटा’ कर मुक्त हो गई है। यह संपूर्ण शिक्षा प्रणाली और समाज के साथ इसके जुड़ाव को लेकर एक अद्भुत फिल्म है।”
आनंद एल. राय और अजय राय द्वारा निर्मित फिल्म में रत्ना पाठक, पंकज त्रिपाठी और रिया मुख्य भूमिका में हैं।
यह फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई।
dharmpath.com dharmpath