सेंसेक्स में 42 अंकों की गिरावट (लीड-1)

मुंबई, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 42.24 अंकों की गिरावट के साथ 25,838.14 पर और निफ्टी 12.75 अंक की गिरावट के साथ 7,899.30 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 12.11 अंकों की बढ़त के साथ 25,892.49 पर खुला और 42.24 अंकों या 0.16 फीसदी गिरावट के साथ 25,838.14 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,922.02 के ऊपरी और 25,771.88 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 20.25 अंकों की कमजोरी के साथ 7,891.80 पर खुला और 12.75 अंकों या 0.16 फीसदी गिरावट के साथ 7,899.30 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,923.35 के ऊपरी और 7,873.35 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि, तेजी रही। मिडकैप 9.34 अंकों की तेजी के साथ 11,018.64 पर और स्मॉलकैप 1.99 अंक की तेजी के साथ 11,078.84 पर बंद हुआ।

बीएसई के 19 में से 10 सेक्टरों में तेजी रही। वाहन (0.87 फीसदी), बैंकिंग (0.44 फीसदी), उपभोक्ता सेवा (0.40 फीसदी), तेल एवं गैस (0.36 फीसदी) और उपभोक्ता गैर अनिवार्य वस्तु एवं सेवाएं (0.35 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.78 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.57 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.47 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.46 फीसदी) और रियल्टी (0.34 फीसदी)।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493