जद (यू) नीतीश की ‘ताजपोशी’ करेगा शनिवार को

पटना, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार में सत्ताधारी जनता दल (युनाइटेड) की शनिवार (23 अप्रैल) को पटना में होने वाली राष्ट्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पार्टी अध्यक्ष बनाए जाने के फैसले पर आधिकारिक मुहर लगेगी। बैठक में सभी राज्यों के पार्टी प्रतिनिधि, प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, सांसद और विधायक शामिल होंगे।

जद (यू) के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने शुक्रवार को बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर नीतीश कुमार की ताजपोशी 23 अप्रैल को यहां होने वाली राष्ट्रीय परिषद की बैठक में होगी।

उन्होंने बताया कि बैठक में शामिल होने वाले लोगों में कर्नाटक के पूर्व मंत्री और जेपी आंदोलन में सक्रिय रहे पी़ जी़ आऱ सिंधिया, कर्नाटक विधान परिषद के पूर्व अध्यक्ष बी़ आऱ पाटिल, आंध्रप्रदेश विधान परिषद के सदस्य यादव रेड्डी, समता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष वी़ वी़ कृष्णराव तथा मुंबई के मजदूर नेता शशांक राव प्रमुख हैं।

सिंह ने बताया कि बिहार से बाहर के 1000 से अधिक साथी इस बैठक में भाग लेंगे।

उन्होंने बताया कि बैठक में जद(यू) का अन्य पार्टियों के साथ विलय की औपचारिकताएं पूरी करने के लिए नीतीश कुमार को अधिकृत किया जाएगा तथा देश के वर्तमान राजनीतिक हालात तथा राष्ट्रीय स्तर पर रणनीति बनाने पर विचार होगा।

बैठक में पार्टी के निवर्तमान अध्यक्ष शरद यादव, महासचिव क़े सी़ त्यागी और आऱ सी़ पी. सिंह भी उपस्थित रहेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493