टीवी शो के लिए अल्बम तैयार कर रहे जीत गांगुली

मुंबई, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। संगीतकार जीत गांगुली आगामी टीवी शो ‘नागार्जुन : एक योद्धा’ के संगीत अल्बम के लिए पलक मुच्छल और जुबिन नौटियाल जैसे गायकों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

अल्बम में विभिन्न शैलियों के तीन गाने शामिल होंगे। पूरे अल्बम का संगीत गांगुली तैयार करेंगे।

गांगुली ने कहा, “मैं टीवी शो को लेकर चयनात्मक हूं। मैंने 100 से अधिक बंगाली फिल्मों के संगीत तैयार किए हैं। टेलीविजन पर यह मेरा दूसरा प्रयास है।”

उन्होंने कहा, “जब मैंने इस शो की अवधारणा के बारे में सुना तो मुझे कहनी पसंद आई। मैंने इसके लिए फिल्मों से भी अधिक प्रयास किया है।”

‘नागार्जुन : एक योद्धा’ का प्रसारण टेलीविजन चैनल लाइफ ओके पर होगा। इसमें अंशुमान मल्होत्रा और पूजा बनर्जी क्रमश: अर्जुन और नूरी की भूमिका में हैं।

गांगुली के साथ काम करने के अनुभव के बारे में पलक ने कहा, “जब मैंने कहानी सुनी तो मुझे मुख्य पात्रों के बीच की कैमिस्ट्री पसंद आई। टेलीविजन फिल्मों से बेहतर है, क्योंकि टेलीविजन संगीत फिल्मों की तुलना में अधिक लंबे समय तक चलता है।”

उन्होंने कहा, “यह गीत मेरे करीब है, क्योंकि जीत ने इसकी रचना की है और उनके साथ दोबारा काम करना आनंदायक है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493