आईपीएल : मुम्बई ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला

दिल्ली, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। मुम्बई इंडियंस टीम ने शनिवार को फिरोजशाह कोटला मैदान पर मेजबान दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ जारी इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें मकाबले में टॉस जातकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

यह दिल्ली का चौथा और मुम्बई का छठा मैच है। दिल्ली ने पहला मैच गंवाने के बाद लगातार दो मैच जीते हैं। उसे लगातार तीसरी जीत की तलाश है।

दूसरी ओर, मुम्बई को पांच में से दो मैचों में जीत मिली है लेकिन तीन मैचों में उसे हार का स्वाद चखना पड़ा है। तालिका में दिल्ली चौथे और मुम्बई छठे स्थान पर है।

टीमें :

दिल्ली डेयरडेविल्स : क्विंटन डी कॉक, श्रेयस अय्यर, करुण नायर, ज्यां पॉल ड्यूमिनी, क्रिस मौरिस, पवन नेगी, जहीर खान (कप्तान), मोहम्मद समी, इमरान ताहिर।

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), पार्थिव पटेल, हार्दिक पंड्या, जोस बटलर, अंबाती रायडू, केरन पोलार्ड, हरभजन सिंह, कुणाल पंड्या, टिम साउदी, मिशेल मैकक्लानेघन और जसप्रीत बुमराह।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493