डेपोर्टिवो से मिली जीत से बढ़ेगा बार्सिलोना का मनोबल : एनरीक

बार्सिलोना, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। स्पेन के क्लब बार्सिलोना के कोच लुइस एनरीक ने कहा कि उनको आशा है कि डिपोर्टिवो दे कोरुना से मिली जीत के बाद आगामी चार ला लीगा मुकाबलों में क्लब के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा।

एनरीक ने हालांकि यह भी कहा कि इसका फैसला खिताब के परिणाम से होगा।

समाचार एजेंसी ‘एफे’ के अनुसार, शनिवार को गिजोन के साथ लीग में होने वाले मुकाबले से पहले शुक्रवार को एनरीक ने कहा, “डिपोर्टिवो के खिलाफ मिली जीत हमारे लिए एकदम सही है। इसने हमारा मनोबल बढ़ा है, लेकिन इसे हमें बाकी बचे मुकाबलों में साबित करना होगा।”

एनरीक ने अपने प्रतिद्वंद्वियों के बारे में कहा, “मुझे लगता है कि उनका सत्र काफी अनूठा रहा है। वह अब भी जीत सकते हैं आपको यह याद रखना चाहिए की वह ग्रीष्मकालीन सत्र में अपनी टीम को सशक्त करने में असमर्थ थे।”

ला लीगा सूची में बार्सिलोना शीर्ष पर है। इसके बाद एटलेटिको मेड्रिड दूसरे स्थान पर है। दोनों क्लबों के अंक बराबर हैं, लेकिन गोल की संख्या में अंतर है।

कोच एनरीक ने कहा कि स्ट्राइकर लियोनेल मेसी एड़ी की चोट की परेशान के बावजूद भी बिना किसी समस्या के खेलेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493