जेट लाइट के जेट एयरवेज में विलय को मंजूरी

मुंबई, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। निजी एयरलाइंस कंपनी जेटएयरवेज ने शनिवार को कहा कि उसकी सस्ती दर वाली सहयोगी कंपनी जेटलाइट के स्वयं में विलय के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज में दाखिल की गई अपनी रिपोर्ट में कंपनी ने कहा, “कंपनी के अंशधारकों ने इस विलय को मंजूरी दे दी है।”

इस प्रक्रिया के बाद जेटलाइट जो पहले सहारा एयरलाइंस के नाम से जाना जाता था, का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा और उसकी सेवाएं जेट एयरवेज के अंतर्गत आ जाएंगी।

जेट एयरवेज ने सहारा एयरलाइंस को 1,450 करोड़ रुपये में खरीदा था और इसका नाम बदल कर जेट लाइट कर दिया था और इसका परिचालन कम किराए वाली एयरलाइन के रूप में किया जा रहा था।

दोनों एयरलाइनों को मिलाने का प्रस्ताव पिछले साल सितंबर में रखा गया था। इसे लेकर कंपनी ने खुद ही उच्च न्यायालय से दिशा निर्देश मांगा था।

उच्च न्यायालय ने कंपनी को 22 अप्रैल को अंशधारकों की बैठक बुलाकर मंजूरी लेने का आदेश दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493