अबु धाबी, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की विमानन कंपनी एतिहाद एयरवेज ने अपना मोबाइल एप लांच किया है।
मोबाइल एप के जरिये 30 मई से पहले बुकिंग करने वाले यात्रियों को किराये पर 10 फीसदी छूट मिलेगी। साथ ही कंपनी के लॉयल्टी कार्यक्रम ‘एतिहाद गेस्ट’ के सदस्यों को 250 बोनस मील भी मिलेगा।
एप के जरिये टिकट बुकिंग, चेक-इन और उड़ान की स्थिति जानने में मदद मिलेगी।
विमानन कंपनी ने मध्य पूर्व में पहली बार अबू धाबी एयरपोर्ट्स कंपनी के साथ भी साझेदारी की है, जिसके तहत कंपनी के यात्री एप के इंडोर मैप के सहारे अबू धाबी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे परिसर में घूम सकेंगे।
इस एप के जरिये यात्री अपनी बुक की हुई सीट और अपने केबिन की उच्च रिजॉल्यूशन वाली तस्वीर भी देख सकेंगे।
इस एप के जरिये यात्री अपने मोबाइल से क्रेडिट का स्कैन कर बुकिंग के लिए भुगतान कर सकेंगे और उन्हें सभी विवरण हाथ से नहीं भरने होंगे।
dharmpath.com dharmpath