उलन बातोर (मंगोलिया), 24 अप्रैल (आईएएनएस)। युवा पहलवान संदीप तोमर ने यहां रविवार को विश्व क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में पुरुषों की फ्रीस्टाइल स्पर्धा के 57 किलो वर्ग में कांस्य पदक हासिल करते हुए रियो ओलम्पिक का टिकट हासिल कर लिया है।
संदीप ने कांस्य पदक के लिए प्लेऑफ में यूक्रेन के आंद्रे यात्सेनको को 11-0 से मात दी।
हरियाणा के 24 वर्षीय चौथे पहलवान हैं, जिन्होंने रियो ओलम्पिक का टिकट हासिल किया है।
इससे पहले लंदन ओलम्पिक के कांस्य पदक विजेता योगेश्वर दत्त (पुरुषों की ‘फ्रीस्टाइल’ 65 किलोग्राम ), नरसिंह पंचाम यादव (पुरुषों की ‘फ्रीस्टाइल’ 74 किलोग्राम ) और हरदीप सिंह (ग्रीको-रोमन 98 किलोग्राम) ने रियो डी जेनेरियो में पांच से 21 अगस्त तक होने वाले ओलम्पिक खेलों में जगह बनाई है।
विश्व क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में रविवार को एकमात्र संदीप ने ही जीत हासिल की, बाकी अन्य भारतीय पहलवानों को खाली हाथ लौटना पड़ा।
dharmpath.com dharmpath