प्रधामनंत्री को संसद के सुचारु संचालन की उम्मीद

नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को शुरू हुए संसद के बजट सत्र के दूसरे हिस्से के सुचारु संचालन की उम्मीद जताई और कहा कि इसमें महत्वपूर्ण कार्यो का निष्पादन हो सकेगा।

प्रधानमंत्री ने सोमवार को संसद भवन परिसर में संवादाताओं से कहा, “पिछले सत्र में भी महत्वपूर्ण काम हुए थे, जिनमें से अधिकांश वित्तीय मुद्दों से संबंधित थे। इसका संतोष हमारे सदस्यों के चेहरे से स्पष्ट झलकता है। मुझे उम्मीद है कि इस बार भी संसद का सुचारु संचालन हो सकेगा। हमें उम्मीद है कि सभी पार्टियां इस सत्र को सफल बनाने के लिए सहयोग करेंगी।”

प्रधानमंत्री ने इसके बाद वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों के साथ रणनीति को लेकर एक बैठक भी की। भाजपा सूत्रों के अनुसार, इसमें गृह मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरुण जेटली और शहरी विकास मंत्री एम. वेंकैया नायडू और अन्य शामिल हुए।

संसद का यह सत्र 13 मई तक चलेगा। इसके सुचारु संचालन के लिए रविवार को लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने भी सर्वदलीय बैठक बुलाकर सभी पार्टियों से आपसी सहयोग की अपील की थी, ताकि कामकाज सुचारु ढंग से निपटाया जा सके।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493