सिंहस्थ कुंभ में श्रद्घालुओं से सावधानी बरतने की अपील

उज्जैन, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में चल रहे सिंहस्थ कुंभ में आने वाले श्रद्घालुओं से पुलिस ने सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की अपील की है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और पुलिस कंट्रोल रूम के प्रभारी मनीष खत्री ने रविवार को एक बयान जारी कर श्रद्घालुओं से यह अपील की। बयान में कहा गया कि अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति पीछा कर रहा हो तो तुरंत इसकी सूचना निकटस्थ तैनात पुलिसकर्मी को दें। वाहन पार्क करते समय उसमें कीमती सामान या बैग जैसी सामग्री न छोड़ें। इसके साथ ही कोई संदिग्ध वस्तु दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।

पुलिस अधिकारी ने श्रद्घालुओं से घाट पर नहाते समय भी सावधानी बरतने की अपील की और सलाह दी है कि स्नान के समय सामान किसी जान-पहचान वाले व्यक्ति को ही सुपुर्द कर बारी-बारी से स्नान करें। अनजान व्यक्ति पर भरोसा करके उसे सामान नहीं सौंपे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493