इराक में आईएस के 17 आतंकवादी ढेर

बगदाद, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। इराक के अनबर प्रांत में आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट (आईएस) और इराकी सुरक्षाबलों के बीच संघर्षो में रविवार को आईएस के 17 आतंकवादी मारे गए।

एक सूत्र ने पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि रमादी के अब्लू अली अली-जासिम में आईएस के ठिकानों पर अंतर्राष्ट्रीय युद्धविमानों द्वारा किए गए हवाई हमलों में 17 आतंकवादियों की मौत हो गई और पांच वाहन नष्ट हो गए।

सूत्र ने बताया कि एक अन्य घटना में रूफा क्षेत्र में सैन्यअड्डे पर एक आत्मघाती हमलावर द्वारा विस्फोटकों से भरी हुई कार में विस्फोट करने की घटना में छह सैनिकों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए।

गौरतलब है कि पिछले साल नवंबर में सेना ने आईएस के कब्जे से रमादी को मुक्त करा लिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493