प्रत्यूष कुमार अमचैम इंडिया के अध्यक्ष चुने गए

नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। उद्योग संघ अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स इन इंडिया (अमचैम इंडिया) ने सोमवार को कहा कि उसने बोइंग इंडिया के अध्यक्ष प्रत्यूष कुमार को अपना अध्यक्ष चुना है।

अमचैम इंडिया के मुताबिक, कुमार को संघ की 22 अप्रैल को दिल्ली में हुई 24वीं सालाना आम बैठक (एजीएम) में अध्यक्ष चुना गया है।

कुमार के अलावा संघ ने केपीएमजी इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिचर्ड रेखी और क्वे कर केमिकल इंडिया के प्रबंध निदेशक गुलशन कुमार सचदेव को भी अपना उपाध्यक्ष चुना।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493