बहामास के विदेश मंत्री से मिले वी.के. सिंह

नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। विदेश राज्य मंत्री वी.के. सिंह ने सोमवार को बहामास के विदेश मंत्री फ्रेडरिक ए. मिशेल से मुलाकात की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने दोनों नेताओं की तस्वीरें साझा करते हुए ट्वीट किया, “कैरिबियाई संपर्क मजबूत करते हुए विदेश राज्य मंत्री जनरल वी.के. सिंह ने बहामास के विदेश मंत्री फ्रेडरिक ए. मिशेल से मुलाकात की।”

मिशेल शनिवार को भारत के पांच दिवसीय दौरे पर पहुंचे।

उनकी मंगलवार को अटार्नी जनरल मुकुल रोहतगी, फेडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) तथा पीएचडी चैम्बर ऑफ कॉमर्स से भी मुलाकात होने वाली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493