रजनीकांत ने ‘कबाली’ की डबिंग पूरी की

चेन्नई, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। सुपरस्टार रजनीकांत ने अपनी आगामी तमिल फिल्म ‘कबाली’ की डबिंग का काम पूरा कर लिया है। वह पिछले कई महीनों से एक वक्त में दो फिल्मों पर साथ-साथ काम कर रहे हैं।

फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “वह पिछले पूरे सप्ताह ‘कबाली’ की डबिंग में व्यस्त थे। उन्होंने रविवार को फिल्म की डबिंग सफलतापूर्वक पूरी कर ली।”

सूत्र ने यह भी पुष्टि की है कि फिल्म का टीजर एक मई को जारी किया जाएगा।

सूत्र ने कहा, “कबाली’ के निर्माताओं ने टीजर रिलीज के लिए एक मई की तिथि तय की है। यह एक मिनट का टीजर होगा।”

पा. रंजीत निर्देशित इस फिल्म में राधिका आप्टे, कलैयाराशन, धनसिका, दिनेश व ऋतविका भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493