माल्या की राज्यसभा सदस्यता समाप्त करने की संस्तुति

नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। राज्यसभा की आचार समिति ने सोमवार को शराब उद्यमी विजय माल्या को राज्यसभा से निष्कासित करने की संस्तुति की। माल्या बैंकों से लिए गए नौ हजार करोड़ रुपये कर्ज नहीं लौटाने के मामले में वांछित हैं। माल्या को जवाब देने के लिए एक हफ्ते का समय दिया गया है।

विजय माल्या के मुद्दे पर चर्चा के लिए राज्यसभा की आचार समिति की बैठक हुई।

जनता दल (युनाइटेड) के नेता और इस समिति के सदस्य शरद यादव ने कहा, “उनकी सदस्यता खत्म करने का निर्णय लिया गया है। इस पर सभी सदस्यों की सहमति थी।”

सरकार ने माल्या का पासपोर्ट रविवार को तब रद्द कर दिया, जब वह भारतीय बैंकों का 9000 करोड़ रुपये कर्ज न चुकाने के मामले में पेश नहीं हुए। इससे अरबपति माल्या के ब्रिटेन से निर्वासित करने की प्रक्रिया शुरू करने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। माल्या अभी ब्रिटेन में ही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493